Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Nov-2022

इंदौर पुलिस ने चाचा को पकड़ा भतीजे-मैनेजर की तलाश इंदौर की खजराना पुलिस ने नेचुरल साइंस प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाले मुरलीधर बिरला को पकड़ा लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में उसके भतीजे और मैनेजर की तलाश में पुलिस अभी भी जुटी है। तीनों ने इंदौर में फर्जी कंपनी डालकर महिला को निवेश के नाम पर ठगा था। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बिरला बंधु नई-नई कंपनी बनाकर कई लोगों को निवेश के नाम पर ठग चुके हैं। MP में 23 साल में नवंबर सबसे ठंडा जबलपुर में पहली बार पारा 7 डिग्री पहुंचा मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर बीते 22 साल में सबसे सर्द रहा। जबलपुर में तो पहली बार रात का पारा 7 डिग्री पर आ गया। भोपाल में साल 2009 के बाद पहली बार 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि ग्वालियर में ठंड के तेवर अभी ज्यादा सख्त नहीं हुए हैं। इंदौर भी ज्यादा ठंडा नहीं हो सका है। यहां हवाएं नॉर्दन होने के कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं उतर पा रहा। मध्यप्रदेश में गर्मी और बारिश के बाद अब ठंड का पैटर्न भी बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह जलवायु परिवर्तन को मान रहे हैं। इंदौर में रैपर डिवाइन का लाइव कन्सर्ट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को इंदौर में थी। यात्रा के नाइट स्टे के लिए चिमनबाग मैदान को चुना गया था। यहां रात को यंगस्टर्स के लिए एक म्यूजिक कन्सर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें फेमस रैपर डिवाइन ने जमकर समां बांधा। राहुल गांधी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर बॉयज मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज 6वां दिन है। यात्रा इंदौर में है। यात्रा में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो।​​​​​​ ये लोग यात्रा में राहुल गांधी से 10 KM आगे चलते हैं। बिहार के पटना से आए 20 लोगों की टोली अपने खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था खुद करती है। परिवार और बच्चों को छोड़कर वे कन्याकुमारी से श्रीनगर की यात्रा पर हैं। ब्रेन डेड 23 साल के युवक का दिल अहमदाबाद भेजा राजधानी भोपाल में आज एक साथ तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। 23 साल के युवक के अंगों से पांच लोगों को नया जीवन मिलेगा। युवक का दिल अहमदाबाद में धड़केगा। किडनी और दूसरे ऑर्गन भोपाल इंदौर हैदराबाद के मरीजों को दिए जाएंगे। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में सुबह 9 बजे युवक के अंगों को रवाना किया गया।