Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Sep-2022

MP में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुरा रहा चोर! रस्सी या तार पर टंगे अंडर गारमेंट्स चुराकर ले जाता महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुरा रहा चोर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अंडर गारमेंट्स चोर सक्रिय है। चोर आधी रात को छत या पाइप के सहारे घर में दाखिल होता है। बाहर रस्सी या तार पर टंगे अंडर गारमेंट्स चुराकर ले जाता है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। लोग शर्मिंदगी या फिर सबूत के अभाव में पुलिस तक नहीं जा रहे थे। चोर CCTV में कैद हो गया तो एक परिवार ने FIR दर्ज करा दी। अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे करीब 100 सैलानी भोपाल के पास सीहोर जिले में आने वाले अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर आए करीब 100 सैलानी जंगल में फंस गए। दरअसल रविवार को हुई बारिश के चलते बरसाती नदी में बाढ़ आ गई। जिसके चलते यहां पहुंचे पर्यटक फंस गए। हालांकि सूचना मिलने पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। प्लेटिनम मेटल की वजह से इन साइलेंसर्स की चोरी इंदौर के कनाड़िया इलाके में प्राइवेट कार कंपनी के यार्ड में खड़ीं 11 इको कारों के साइलेंसर चोर खोल ले गए। चुराए गए साइलेंसर की कीमत लाखों में है। इस कीमत में आप नई कार खरीद सकते हैं। इको कार के साइलेंसर में प्लेटिनम मेटल का यूज होता है। माना जा रहा है कि इसी मेटल की वजह से इन साइलेंसर्स की चोरी की गई। रविवार की रात हिस्ट्रीशीटर बदमाश रन्ना खान ने खूब आतंक मचाया सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला की गोपाल कॉलोनी के चौराहे के पास रविवार की रात हिस्ट्रीशीटर बदमाश रन्ना खान ने खूब आतंक मचाया। उसने राह चलते लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। एक के बाद एक उसने चार लोगों के साथ मारपीट की। निकाय चुनाव में हार के चलते 18 जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। प्रदेश के निगम मंडलों, सरकारी वकीलों, जनभागीदारी समिति और सरकार में सभी खाली राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां जल्द होंगी। रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में ये तय हुआ। वहीं सूत्रों की माने तो निकाय चुनाव में हार के चलते 18 जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा।