MP में उफनती नदी में नहाने गए BJP अध्यक्ष डूबे! MP में उफनती नदी में नहाने गए BJP अध्यक्ष डूबे! होमगार्ड के जवानों ने बचा लिया जिलाध्यक्ष राकेश जादौन सहित 2 कार्यकर्ता पानी में डूब गए मध्यप्रदेश के विदिशा में गुरुवार को बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास उफनती बेतवा में नहाने गए भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन सहित 2 कार्यकर्ता पानी में डूब गए। उन्हें मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने बचा लिया। घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। फिलहाल, जिलाध्यक्ष सहित एक कार्यकर्ता को मेडिकल कालेज में भर्ती किया है। प्रदेश के 92 प्राइवेट अस्पतालों का लाइसेंस कैंसिल प्रदेश के 92 प्राइवेट अस्पतालों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। जबलपुर के न्यू लाइफ सिटी हॉस्पिटल में हुई आगजनी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने जांच के लिए कमेटी बनाई थी। इसमें खामियां मिलने पर एक्शन लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर के 33, भोपाल के 21 और ग्वालियर के 19 हॉस्पिटल शामिल हैं। सितंबर महीने में भी जोरदार बारिश की संभावना प्रदेश में सितंबर महीने में भी जोरदार बारिश की संभावना है। उज्जैन को छोड़कर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसा ला नीना सिस्टम के कारण होगा। नानक नगर में गुरुवार देर रात एक मगरमच्छ घुस आया जबलपुर के रांझी के नानक नगर में गुरुवार देर रात एक मगरमच्छ घुस आया। अंधेरा होने से उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। लेकिन कुत्तों के लगातार भौंकने पर लोग उस ओर पहुंचे। टॉर्च की रोशनी में 4-5 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। मगरमच्छ को देख लोग घबरा गए और घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मोहल्ले के कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और टॉर्च के सहारे मगरमच्छ को एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। इस दौरान वह हमला करने की कोशिश करता रहा।