Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Aug-2022

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला के छात्र छात्राओं ने 31 मेडल जीतकर विद्यालय व डोईवाला का नाम रोशन किया है, मेडल जीतने वाले छात्र छात्राओं को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता व डोईवाला का भी नाम रोशन किया है क्लेमेंट टाउन पुलिस थाने में एक तहरीर दी गई जिसमें लिखा था कि कोई अज्ञात व्यक्ति वादिनी नेहा का आईफोन चुरा कर ले गया जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख बताई जा रही थी , पुलिस ने तफ्तीश में सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करना शुरू कर दिया इस दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति फोन चुराता हुआ नजर आ रहा है पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी जिसमें पाया गया कि अभीयुक्त का नाम सौरव कुमार है जो कि सहारनपुर का रहने वाला है जनपद पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ।ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया है । कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र प्रेषित करते हुए ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि उनके द्वारा पिछले 25 सालो से उत्तराखंड प्रदेश में सालों से लगातार पार्टी संगठन के लिए सेवाएं दी गई हैं और संघठन को मजबूती प्रदान की गयी है । लेकिन पार्टी द्वारा 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी उपेक्षा की गई जबकि उन्हें पूरा विश्वास था कि वे विधानसभा यमकेश्वर से जीत दर्ज कर कांग्रेसको बढ़त दिलाएंगे । उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग,विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्ती, सहकारी विभाग मे हुए भर्ती घोटाले की सी बी आई जाँच को लेकर इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सम्मुख घंटाघर में 29अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया जिसका आज तीसरा दिन है युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी तक की जांच से यह साबित हो चुका है कि इस घोटाले के तार बहुत ऊपर तक है,...उत्तराखण्ड के युवाओं के रोजगार पर बारी बारी से डाका डाला गया उत्तराखंड में लगातार भर्तियों को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं वहीं अब एक लेटर बम ने उत्तराखंड में हलचल मचा दी है तो वही राजनीति में भी अब भूचाल आ गया है मामला चर्चाओं में रहने वाली कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के लेटर बम का है जहां उन्होंने एक लेटर अपने विभाग को लिखा है जिसमें 4 लोगों की नियुक्ति करने की बात कही गई है जिस पर अब राजनीति शुरू हो चुकी है जहां एक और बीजेपी नेता रेखा आर्य का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं इसमें साफ तौर पर मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि यदि रेखा आर्य की ओर से कोई पत्र नियुक्ति को लेकर जारी किया गया है तो यह गलत है ओर यदि किसी की कोई समस्या का निराकरण को लेकर पत्र लिखा गया है तो यह उनका कर्तव्य है बीजेपी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। वही नियुक्ति लेटर को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी पर हमलावर हो चुकी है कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियुक्तियों को लेकर लगातार उत्तराखंड में जांच हो रही है वहीं दूसरी ओर बीजेपी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पत्र लिखकर चार लोगों को नियुक्त करने की बात कही है जिससे साफ होता है कि बीजेपी कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है