MP में जानलेवा स्क्रब टाइफस की दस्तक! मचा हड़कंप मध्यप्रदेश में जानलेवा स्क्रब टाइफस की दस्तक! मध्यप्रदेश में जानलेवा स्क्रब टाइफस की दस्तक हाे चुकी है। 15 दिन में 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें 10 मरीज मंदसौर के, 2 मरीज अन्य जिले और 1 मरीज राजस्थान का है। हालांकि हकीकत में आंकड़े इससे ज्यादा हैं। शहर के 10 बड़े निजी अस्पतालों में 150 से अधिक मरीजाें का इलाज हाे रहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी है। वहीं एक मरीज की फेफड़े व किडनी फेल होने से मौत भी हाे चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का न्योता भी दिया। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। जहां उन्होंने नड्डा को पंचायती राज के नवनिर्वाचित सदस्यों के होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी और उनसे इसमें शामिल होने का आग्रह किया। राजधानी दिल्ली में महंगाई को लेकर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन देश की राजधानी दिल्ली में महंगाई को लेकर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। देशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे और BJP सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए ग्वालियर-चंबल अंचल से भी लगभग 10 हजार कार्यकर्ता बसों में सवार होकर 3 सितंबर को रवाना होंगे। 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई को लेकर BJP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे। भोपाल में एक मकान को तोड़ने पर नगर निगम घिर गया राजधानी भोपाल में एक मकान को तोड़ने पर नगर निगम घिर गया है। मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लिया है। कलेक्टर और एसीपी से 9 सितंबर तक जवाब मांगा है। अतिक्रमण प्रभारी को थप्पड़ मारने के बाद युवक के घर जेसीबी चली थी। इसे लेकर कांग्रेस भी मैदान में कूद गई है। सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से देशी कट्टे की नोक पर लूट सागर के बांदरी थाना की रजवांस पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से देशी कट्टे की नोक पर लूट की गई। कर्मचारी के साथ मारपीट कर बदमाश 20 हजार रुपए नकद और मोबाइल छीनकर भाग गए। वारदात सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को धरदबोचा। उनके कब्जे से लूट का सामान बरामद कर लिया गया है।