Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Aug-2022

मप्र कांग्रेस में फिर बड़ी टूट होने की संभावना! सिंधिया के संपर्क में कांग्रेस विधायक राकेश मावई! मध्यप्रदेश में कांग्रेस में फिर बड़ी टूट होने की संभावना है। मुरैना से कांग्रेस विधायक राकेश मावई दो रोज से किसी के संपर्क में नहीं है सूत्रों की माने तो वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले पर है। उनकी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रहे है। जिसके चलते प्रदेश की राजनैतिक सियासत गरमा गई है। इस बीच बड़ी संख्या में राकेश मावई के समर्थको ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंसाना के नेतृत्व में बानमोर के सैकड़ों कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मंगलवार की सुबह कंसाना अपने साथ सैंकड़ों कांग्रेसियों का काफिला लेकर दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके बाद कंसाना के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के दिग्गज और कद्दावर नेता शामिल हैं जो बानमोर में कांग्रेस के उच्च पदों पर आसीन थे और कांग्रेस विधायक राकेश मावई के बेहद करीब थे।