Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Aug-2022

मध्यप्रदेश के सिवनी में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलसुबह करीब 5.20 मिनट पर धरती कांपी। इसकी तीव्रता अधिक नहीं होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी धम्म से आवाज आई और मकान हिला। घर का सामान भी हिला। हम तत्काल बाहर आए। दरअसल सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं। सिवनी में सितंबर 2021 में 14 दिन में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता हर बार बढ़ती रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2020 में भी भूकंप के तेज झटके से लोग घबरा गए थे।