Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Aug-2022

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को चम्पावत मुख्यालय मोटर स्टेशन से गौरलचौड़ मैदान तक तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। जिसके बाद उन्होंने गौरलचौड़ स्थित लोग निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में बने कैम्प कार्यालय का शुभारंभ किया। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरलचौड़ स्थित रक्षा बंधन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सुबह से ही काफी बड़ी संख्या महिलाओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत ज़िले के दूरस्थ क्षेत्र तल्लादेश में आयोजित हर- घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया सरोवर नगरी नैनीताल में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मल्लीताल चीना बाबा मंदिर के पास से तिरंगा बाइक यात्रा निकाल कर । सभी देशवासियों, जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए । सरोवर नगरी को बन्दे मातरम, भारत माता की जय, के साथ साथ शहीदों का ये बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान के नारों से गुंजायमान कर दिया । आजादी की 75वी वर्षगांठ पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। स्कूल कॉलेज व सरकारी विभाग तिरंगा रैली निकाल रहे है। शासन प्रशासन द्वारा पूरे भारत में हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। मंगलौर कस्बे में भी एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने मंगलौर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ मंगलौर, व कोतवाली प्रभारी में पुलिस कर्मियों के साथ मंगलौर कस्बे में तिरंगा रेली निकाली लालकुआ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और आमजन से 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। बताते चलें कि लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया जिसके बाद उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा निकाली नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित "भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा" हल्दूचौड़ से निकाली गई, इस तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों को याद कर देश हित में उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता हल्दूचौड़ स्थित चौराहे पर एकत्र हुए यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। समूचे देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी के खुशगवार मौसम में आज रन फ़ॉर नेशन का आयोजन किया गया। ITM मसूरी , मसूरी स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल एसोसिशन , नगर पालिका मसूरी एवं रोटरी क्लब मसूरी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "रन फ़ॉर नेशन ,, में मसूरी के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के लगभग 200 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया