गांधी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज की महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी इस दौरान समाज की दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं को उपहार भी भेंट किये इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वे पिछले 14 वर्षों से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते आ रहे हैं शुक्रवार को उत्तरकाशी भ्रमण पर पहुंची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ब्रिगेडियर ज्ञान सपोर्ट क्लाइमिंग प्रांगण का भी लोकार्पण किया पहाड़ों की रानी मसूरी में ऐतिहासिक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी के समस्त स्कूलों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सर्वे मैदान लंढोर बाजार शहीद भगत सिंह चौक होते हुए माल रोड गांधी चौक तक गये अज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उप जिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में तिरंगा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग मसूरी के 32 स्कूलों के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया पूरे देश भर में कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ओर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने 110 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जो शहर के मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष चौक पहुँची ओर फिर हीरा गार्डन पर पहुँचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ वंही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हिन्दू मुशलिम सिख ईसाई हम सब ही भाई भाई की एकता की बात लोगो तक पहुचाई जा रही है नगर पंचायत गैरसैंण द्वारा आहूत तिरंगा रैली में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं,व्यापारियों,पूर्व सैनिकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने भाग लिया। गैरसैंण नगर पंचायत कार्यालय से शुरु मिलों लम्बी रैली इंटर कॉलेज खेल मैदान में पहुंच कर सम्मान सभा मे तब्दील हो गई, जहां कारगिल शहीद की पत्नी विमला देवी को सम्मानित किया गया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए वो सभी नगर वाशियों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं का धन्यवाद करते हैं। वहीं उन्होंने नगर वाशियों से आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।