Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Aug-2022

मानवता शर्मसार! महिला को लाठियों से पीटकर निर्वस्त्र किया घटना में महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के रूपारेल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक आदिवासी महिला को दबंगों ने लाठियों से खूब पीटा और निर्वस्त्र कर डाला। इसके साथ ही मोटर साइकिल पर अगवा करके ले जाने के भी भरपूर प्रयास किए लेकिन महिला और उसके पति के जबरदस्त विरोध के चलते वे महिला को अपने साथ नही ले जा पाए। इसी बीच किसी की सूचना पर 100 डॉयल आ गई तो दंबगों को वहां से रवाना होना पड़ा।इस सनसनीखेज घटना में महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । उनका उपचार रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।बताया जाता है कि घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसे फैला दिया। हालांकि, विवाद की वजह अब तक सामने नही आई है। बताया जा रहा है कि दबंग किसी अन्य गांव के थे और वे दमदारी से महिला को अपने साथ हर संभव ले जाने के प्रयास में थे।