Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2022

नोएडा में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल है, जिसमें वो एक महिला को गाली दे रहे हैं। उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं और उन पर और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। मामला फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। वीडियो के मुताबिक़, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी महिला को सोसाइटी में लगे पौधे न तोड़ने के लिए बोल रहे हैं। श्रीकांत त्यागी हर लाइन में गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। भाजपा नेता ने सबसे पहले महिला के पति को गाली दी। फिर लिंगसूचक गालियां दीं। आस-पास भीड़ लगी थी। एकाध गार्ड्स भी खड़े थे, तो उनको भी धमकाया। फिलहाल भाजपा नेता पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार नेता की तलाश में जुटी है।