Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Aug-2022

MP में कमल नाथ का बड़ा प्लान! आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी है. बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस भी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी. 9 से 15 अगस्त तक निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा की कमान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता संभालेंगे वहीं कमलनाथ इंदौर में आदिवासी बलिदानी नेता टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा सम्मान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर एकता का दिखाएंगे. यात्रा इंदौर से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग संभागों में पहुंचेगी. भोपाल के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान का नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने के लिए भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है. सुरेन्द्र शर्मा ने पत्र में लिखा है कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. दुर्भाग्य से भोपाल में एक मैदान का नाम मोहम्मद अल्लामा इकबाल के नाम पर भी है. यह वहीं अल्लामा इकबाल हैं, जिसने मुस्लिम लीग के अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के 29 दिसंबर 1930 में हुए इलाहाबाद अधिवेशन में पाकिस्तान प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि मैं पंजाब उत्तर पश्चिम सीमावर्ती प्रांत,सिंध और बलूचिस्तान को सम्मिलित रूप से एक राष्ट्र देखना चाहूंगा. शपथ समारोह में CM शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे मध्यप्रदेश के तीन बड़े नगर निगम इंदौर, भोपाल-जबलपुर में 5, 6 और 7 अगस्त को नई 'शहर सरकार' शपथ लेगी। भोपाल-इंदौर के शपथ समारोह में CM शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे तो जबलपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ रहेंगे। भोपाल के खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक पक्के कॉमनवेल्थ गेम्स में भोपाल की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के दोनों जूडो खिलाड़ियों ने भारत के लिए मेडल पक्के कर लिए हैं। इंग्लैंड के बर्मिंघम में बुधवार को तूलिका ने सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले 1 अगस्त को विजय यादव ने जूडो में कांस्य पदक अपने नाम किया था। प्रदेश के कई शहरों में हल्की से तेज बारिश प्रदेश के अधिकांश शहरों में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा है, लेकिन कई शहरों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। भोपाल में रात 9 बजे के बाद तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में भी पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन बाद मानसून फिर पूरी तरह एक्टिव होगा। एक हफ्ते तक अच्छी बारिश होगी।