मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से पुलिस ने एक खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त था। पुलिस भी इस पर इस पर नजर रख रही थी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस गिरफ्त में आए खालिस्तानी समर्थक का नाम आसन सिंह पिता गोपाल सिंह बताया जा रहा है। यह खरगोन जिले के भगवानपूरा का रहने वाला है तथा बुरहानपुर जिले के पचौरी ग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था तथा यहां से फरार होकर अपने गृह जिले पहुंचने की सूचना पुलिस को मिलते ही शिकारपुरा पुलिस ने उसे खरगोन के भगवानपुरा ग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।और अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए खालिस्तानी समर्थक से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। खालिस्तानी मोमेंट!