Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Aug-2022

MP में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में चोर गिरोह! दो दर्जन महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी इंदौर में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान दो दर्जन महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए। महिलाओं ने पुलिस से शिकायतें दर्ज कराई हैं। घटना 24 से 30 जुलाई के बीच आयोजित कथा के कार्यक्रम की है। पुलिस ने चेन और मंगलसूत्र चुराने वाली एक महिला को शनिवार को पकड़ा है। पुलिस को आशंका है कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र का चेन चोर गिरोह शामिल हो गया। पुलिस कथा स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है। राष्ट्रपति पद को जेंडर न्यूट्रल घोषित करने की मांग अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के बाद राजनीति गरमाई हुई है. हालांकि उन्होंने अपने भाषा लिए माफी मांग ली है. इस बीच मध्य प्रदेश से मध्य प्रदेश से राष्ट्रपति पद को जेंडर न्यूट्रल घोषित करने की मांग उठने लगी है. नेता देवाशीष जरारिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के जरिए महामहिम से राष्ट्रपति के पद को लैंगिक तटस्थ करने की अपील की है. भोपाल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदी MBBS सेकंड ईयर की छात्रा केरल निवासी 20 वर्षीय मारिया मथाई ने भोपाल के AIIMS के गर्ल्स पीजी हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह डिप्रेशन में थी। बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, एर्नाकुलम (केरल) निवासी 20 वर्षीय मारिया मथाई AIIMS में MBBS सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह पीजी हॉस्टल में रहती थी। गुना में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा! गुना में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा आकार ले रही है। इसकी ऊंचाई 111 फीट रहेगी। प्रतिमा पुरापोसर स्थित 150 फीट ऊंची पहाड़ी राम टेकरी पर स्थापित की जाएगी। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। काम भी शुरू हो गया है। बुंदेलखंड, बघेलखंड के हिस्से से मानसून रूठा प्रदेश में 16 जून से मानसून ने दस्तक दी। 27 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों में खूब पानी गिरा। लेकिन, प्रदेश में बुंदेलखंड, बघेलखंड के हिस्से से मानसून रूठा है। प्रदेश में 11 जिलों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। झाबुआ, अलीराजपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी और डिंडौरी में सबसे कम बारिश हुई है। यहां कोटे से 21% से लेकर 45% तक कम पानी गिरा है।