भोपाल शनिवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुलिस का पैदल भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान शनिवार शाम के 6 से 8 बजे तक प्रदेश के सभी जोन के पुलिस अधिकारी पैदल गश्त पर निकले। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। भोपाल में डीजीपी ने भी अधिकारियों के साथ लगभग दो घण्टे तक पैदल भ्रमण किया। पूरे प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अपने जिलों में भीड़ भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आमजन से जनसंवाद भी किया गया। पैदल गश्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, आम लोगों के बीच पुलिस की उपलब्धता एवं दृश्यता सुनिश्चित करना है। इस तरह की पैदल गश्त पूरे प्रदेश में नियमित अंतराल पर सुनिश्चित की जायेगी मध्यप्रदेश में पुलिस का पैदल भ्रमण अभियान अधिकारियों द्वारा आमजन से जनसंवाद भी किया गया