Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Jul-2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए गोपाल इंजीनियर जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए है। शुक्रवार को हुए निर्वाचन में गोपाल इंजीनियर के सामने कांग्रेस समर्थित शशांक सक्सेना ने अपना नामांकन जमा किया था। गोपाल के पक्ष में 11 सदस्यों और शशांक के पक्ष में 6 सदस्यों ने मतदान किया। वही भाजपा समर्थित जीवन सिंह मंडलोई को उपाध्यक्ष चुना गया है। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों की लम्बे समय से बाड़ेबंदी की थी। सदस्यों को लक्जरी बस से मतदान स्थल लाया गया था।