राज्य
एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। एक NGO ने उनके खिलाफ मंगलवार को मुंबई में FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि रणवीर ने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटोज शेयर कर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है।मुंबई पुलिस ने बताया, "रणवीर के खिलाफ सोमवार को चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित श्याम ने शिकायत की थी। उसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।NGO के वकील ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।