Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jul-2022

नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा - कमलनाथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी - कमलनाथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस कार्यालय में निकाय चुनाव में मिली जीत का जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में नगर निगम में खाली हाथ रही कांग्रेस पार्टी ने इस बार पांच नगर निगम जीते और दो जगह पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है। कमल नाथ ने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के हाथ से 7 नगर निगम निकल गए हैं। भाजपा यह चुनाव पूरी तरह से हारी है। लेकिन हार के बावजूद भाजपा वाले ढोल बजा रहे हैं। भाजपा की हालत यह है कि बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा के लोग बांटने लगते हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में फिर से पार्टी यहां शानदार प्रदर्शन करेगी।