Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jul-2022

छिंदवाड़ा एक्सप्रेस। सत्ता में काबिज होने कांग्रेस का 18 साल का इंतजार बहुमत के साथ समाप्त हो गया है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम अहाके 26 पार्षदों के साथ नगर निगम में सरकार बनाने जा रहे है। इस बार भाजपा पर जनता ने विश्वास नहीं दिखाया है पूरी ताकत झौकने के बाद भाजपा के केवल 18 पार्षदों ही जीते है। भाजपा की इस करारी हार के पीछे बगावत ने भी बड़ा किरदार निभाया है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम अहाके को 64 हजार 363 वोट मिले है जबकि भाजपा के अनंत धुर्वे 60 हजार 577 वोट ही हासिल कर सके है। इस हिसाब से विक्रम अहाके ने 3786 वोट से जीत अपने नाम दर्ज की है। शहर में पार्षदों के चुनाव को लेकर पूरे शहर की नजरे वार्ड क्रमांक 25 पर टिकी थी। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता विजय पांडे ने शानदार जीत हासिल की है। पार्षद चुनाव में यह उनकी लगातार 6वी जीत रही है। जीत हार के नजीतों में इस बार 4 निर्दलीय पार्षद भी जीत कर आए है। छिंदवाड़ा में शहर सरकार का चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दावं लगी थी। छिंदवाड़ा शुरू से ही कांग्रेस और कमलथान का गढ़ रहा है। जबकि भाजपा पिछले 15 सालों से नगर निगम में काबिज थी। इस बीच प्रत्याशियों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो बार दौरा किया जिसमें सभा और रोड शो किया गया था। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सासंद नकुलनाथ ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। अंतत कमलनाथ के गढ़ को भेदने में भाजपा कामयाब नहीं हो सकी है। अमरवाड़ा में नगर पालिका परिषद भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। रविवार को हुई मतगणना में भाजपा के नौ पार्षदों ने जीत दर्ज की। कांगे्रस के छह पार्षद चुनकर आए और एक पार्षद बहुजन समाज पार्टी का जीता। दो वार्डों में मुकाबला रोचक रहा जहां प्रत्याशियों ने एक और तीन वोटों से जीत हासिल की। नगर में हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजों के बाद पूरी स्थितियां स्पष्ट हो गई है। नगर में भाजपा ने भगवा लहराते हुए 9 वार्डों पर जीत के साथ ही अपनी दावेदारी अध्यक्ष पद हेतु पेश कर दी है। इसके अलावा कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल कर कांग्रेस को नगरीय निकाय में अपनी उपस्थिति बरकरार रखी। इसके साथ एक अन्य प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी से विजयि हुए हैं। सुबह से ही मतगणना स्थल पर चहल पहल देखी गई। जीतने के बाद भाजपाई खेमें में खासाउत्साह देखा गया। भाजपा प्रत्याशियों और नेताओं ने ढोल धमाके के साथ विजयी प्रत्याशियो का स्वागत किया।