Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Jul-2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर परिषद चुनाव में जनता से वोट मांगने शनिवार को अपनी विधानसभा के रेहटी आ रहे है। इस बीच राजनैतिक गलियारों में CM का रेहटी दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री खुद इस क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ते है। चुनाव के दौरान वे कभी भी क्षेत्र में नहीं आते है। लेकिन पार्षद के चुनाव में उनके रेहटी आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो रेहटी में BJP की हालत ठीक नहीं है। BJP यह तीन गुटों में बटी हुई है। जिसके चलते निर्दलीय चुनाव में BJP पर भारी पढ़ रहे है। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भो भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ ही CM के करीबी नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था। रेहटी में भी भाजपा की स्थिति डगमगाती देख CM शिवराज को खुद चुनाव मैदान में उतरना पड़ रहा है। लोग भी दवी जुबान कह रहे है कुछ तो मजबूरी रही होगी जो CM को इतनी व्यस्तता के बीच अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पार्षदों को जिताने गली-गली घूमना पड़ रहा है।