बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च MP पंचायत चुनाव! बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। प्रदेशभर में सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटे में 18% वोटिंग हो चुकी है। मतदान से पहले मुरैना प्रशासन ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं थानों में भी बुलडोजर खड़े करवा दिए। साथ ही हिदायत दी कि अगर चुनाव में उपद्रव किया तो उनके अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विदिशा की लटेरी तहसील की झुकर जोगी पंचायत में बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- यहां से बृजेश आदिवासी की पत्नी चुनाव लड़ रही है। कुछ लोग पोलिंग बूथ को लूटने की योजना बना रहे हैं। नरेन्द्र सलूजा फिर बने PCC चीफ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग में एक बार फिर सलूजा की वापसी हुई है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कमलनाथ की सहमति के बाद सलूजा को मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष बनाया है। मीडिया विभाग के अधीन रहकर पीसीसी चीफ के मीडिया कॉर्डिनेटर का काम संभालेंगे। रंजना खांडे के भाई कमलेश खांडे की गुरुवार रात मौत इंदौर में टीआई सुसाइड मामले में चश्मदीद और ASI रंजना खांडे के भाई कमलेश खांडे की गुरुवार रात मौत हो गई। उसे आग से झुलसने के बाद गंभीर हालत में इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमलेश घटना का एकमात्र चश्मदीद था। वह धामनोद में झुलस गया था। अधीक्षक ने कर्मचारियों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप उज्जैन में एक ट्रैक्टर जेल अधीक्षक ऊषा राज के बंगले की दीवार तोड़कर घुस गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। जेल अधीक्षक ऊषा राज ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा काम कर रही हूं, इसलिए जेल के कर्मचारी हत्या की साजिश रच रहे हैं।