Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Jul-2022

रविवार को नसरुल्लागंज में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता राजेश लखेरा के निवास पर महिला मोर्चा की टीम ने नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जलज चौहान और जनपद पंचायत में निर्विरोध चुनी गई चेतना चौहान और जनपद पंचायत सदस्य अनिता श्रीवास्तव का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सरोज अग्रवाल, रंजनी शर्मा, बबली सोनी सहित महिला मोर्चा की टीम मौजूद रही। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता लखेरा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया जा रहा है आज महिलाएं राजनीति में भी आगे आ रही है, और माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैं भी महिलाओं को मौका दिया गया है इसके साथ ही नगरीय चुनाव में भी महिला को जनता की सेवा करने का मौका दिया गया है।