Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Jun-2022

सीहोर जिले में पंचायत और नगरीय निकाय के निर्वाचन को देखते हुए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही हैं आबकारी दल ने सीहोर वृत्त के झागरिया और अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 44 हजार की देशी-विदेशी मदिरा और महुआ लाहन जप्त किया है जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने सीहोर में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत छापामार कार्रवाई की सीहोर में बिलकिसगंज झागरिया थाना अंतर्गत ग्राम अबिदबाद, चारमण्डली, कठोतिया के समीप जंगल से और होटल ढाबों से 770 किलोग्राम महुआ लाहन, 25 लीटर हथभट्टी मदिरा और 2.6 लीटर बियर जप्त की है जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 44 हजार है सभी आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही सीहोर के ढाबों एवं अन्य स्थानों की सर्चिंग कर मौका कार्यवाही की गई अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी