छात्रों में उबाल! रेलवे ट्रेक पर युवाओं का प्रदर्शन केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध मध्यप्रदेश के ग्वालियर के बाद इंदौर में भी हो रहा है। यहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 7 बजे सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने हंगामा और पथराव कर दिया। पथराव में बाणगंगा थाने के एक एसआई स्वराज डाबी के कान में चोट आई है। जवाब में आरपीएफ जवानों को भी पथराव करना पड़ा। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। छात्र इकट्ठा होकर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर पहुंच गए। यहां छात्रों ने जाम लगा दिया, जिसके बाद रद्द दोनों ट्रेनों को कुछ समय बाद निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई मध्य प्रदेश में लगातार आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने के मामले सामने आ रहे हैं. दो दर्जन से ज्यादा अस्पतालों में अनयिमितता पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है. सख्ती बरतते हुए सीएम ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए. डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के होस्टल में रहने वाले एक डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। रात में सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना गुरुवार दोपहर की है। कुक्षी के सुसारी गांव niwasi कश्यप पाटीदार निजी सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कश्यप ने विदेश से एमबीबीएस किया था। जिसके बाद वह इंदौर के अरबिंदो से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा था। यहां वह फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। खंडवा और बैतूल में अरब सागर से मानसून ने एंट्री कर ली है। इसका असर भी प्रदेशभर में दिखने लगा है। शुक्रवार को जबलपुर के रास्ते बंगाल से भी एंट्री हो सकती है। अगले दो दिन में पहले इंदौर फिर भोपाल में मानसून की एंट्री हो सकती है। राहतगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगल में नर तेंदुए का शव मिला सागर के दक्षिण वन मंडल में राहतगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगल में नर तेंदुए का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। वह वयस्क था। तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। उसके सभी अंग भी सुरक्षित मिले हैं।