Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-May-2022

MP में बैग में भरकर बच्चा चोरी! मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में एक माह का बच्चा चोरी हो गया। यह घटना तब हुई जब मंगलवार सुबह 4 बजे बच्चे की मां टॉयलेट गई थी। इसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति महिला वार्ड से बच्चा उठा ले गए। घटना के बाद सामने आए CCTV में एक युवक तेजी से काला बैग ले जाते दिख रहा है। उसके पीछे एक महिला भी भागते हुए नजर आई। सतगुवां गांव निवासी 50 वर्षीय पार्वती कुशवाहा ने 1 महीने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अधिक उम्र में बच्चा होने के चलते स्वास्थ्य खराब था। पिछले 1 माह से नवजात के साथ महिला अस्पताल में ही भर्ती है। ठेला लेकर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब इंदौर की सड़कों पर ठेला लेकर निकले हैं। वह आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह शहर की लोधीपुरा गली नंबर एक से सीतलामाता बाजार तक घूमेंगे। सीएम शिवराज सिंह के इस अभियान के दौरान उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ जुटी है। लोग दिल खोलकर सीएम शिवराज सिंह को खिलौने समेत अन्य जरूरी और उपयोगी चीजें उन्हें सौंप रहे हैं। भोपाल में फिल्म स्टारों के पोस्टर पर कालिख भोपाल में विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर मंगलवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के खिलाफ जमकर विरोध किया गया। डॉक्टर ने कैंसर पीड़ितों के साथ मिलकर पिपलानी इलाके में तीनों फिल्मी सितारों के पोस्टर पर बने चेहरों पर कालिख पोती। इतना ही नहीं तीनों का पुतला भी फूंका गया। इन स्टारों के तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन करने से नाराज डॉक्टर ने कैंसर पीड़ितों के साथ इन पर इस तरह अपना गुस्सा निकाला। MP में बदला मौसम, बारिश के आसार मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में अगले कुछ घंटे के दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल और सीहोर में देर शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।