Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-May-2022

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष ड़ॉ गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, तरुण भनोट , कमलेश्वर पटेल , जीतू पटवारी , कांतिलाल भूरिया , युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कई कांग्रेसी विधायक और नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद विवेक तंखा ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार जताया और कहा कि उनके पिछले 6 वर्ष में किए गए कामों को देखते हुए ही उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के दौरान किए गए कामों को भी गिनाया । तंखा ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी आई थी तब उन्होंने नवीन जिंदल से बात करके रातों-रात ऑक्सीजन सप्लाई कराई थी । तब सरकार कुछ नहीं कर पा रही थी ।