Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-May-2022

चम्पावत उपचुनाव में बीजेपी ने सीएम पुष्कर धामी को भारी बहुमत से जिताने को जहां पूरी ताकत झोंक रखी है।वही धामी की विराट जीत को निश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश के सीएम व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ चंपावत की धरती में टनकपुर पहुंचे।टनकपुर में स्टेडियम में उतरने के बाद जहां योगी आदित्य नाथ का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा के आला नेताओं ने स्वागत किया वही स्टेडियम से रोड शो करते हुए योगी सभास्थल गांधी मैदान पहुंचे।जहां पर योगी के खेरमकदम को हजारों की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी। वही योगी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि उन्हें खटीमा में चुनाव प्रचार में ना आ पाने का बेहद अफसोस है। अगर वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खटीमा पहुंच पाते तो खटीमा के भी प्रणाम कुछ और होते।लेकिन वह उत्तराखंड की जनता को बधाई देते है उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार की उत्तराखंड में वापसी करवाई धामी सरकार ने उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी विभिन्न प्रासंगिक कानूनों का परीक्षण करने के बाद यूनिफार्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करेगी। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अपर सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने कमेटी के गठन को लेकर आदेश जारी कर दिया। पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। चम्पावत उपचुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में अब vदोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी हैं जहाँ एक तरह बीजेपी चम्पावत प्रचार में राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारने की तैयारी में है जिसके तहत योगी आदित्यनाथ का भी चम्पावत में दौरा सम्भावित है वही दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रचार में अभी तक न कोई राष्ट्रीय नेता आये है ना ही अब आने की उम्मीद है ।अब इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी अपनी हार से डरी हुई है इसी वजह से भाजपा अपने राष्ट्रीय नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने की ज़रूरत पड़ रही है डोईवाला के भाजपा विधायक बृज भूषण गैरोला ने आज डोईवाला विधान सभा में थानों में विदालना नदी और रानी पोखरी की जाखन नदी पर बन रहे पुलों का स्थलीय निरीक्षण कर काम में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के एक्शन धीरेंद्र कुमार, एनएच के प्रमोद नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के साथ प्रेम पुंडीर, सुबोध जैसवाल के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी माल रोड का सौदरीकरण किया जाना है जिसको लेकर विभाग ने पुरी तैयारियां कर दी है साथ ही माल रोड पर कार्य भी शुरू करवा दिया गया है माल रोड के बीच में विभाग द्वारा एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है जिसमें पर्यटको के साथ ही स्थानीय लोग भी जमकर फोटो खिचवा रहे हैं और उसका आनंद ले रहे हैं ... विश्व पर्यटन नगरी मसूरी में गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं और यहां के मौसम से अभिभूत होकर यहां की खुशनुमा यादों के साथ विदा हो रहे हैंविश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल केम्प्टी फॉल में लगातार पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है और वहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं जिससे वहां के व्यापार में भी वृद्धि हो रही है और इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं