MP में चिकनपॉक्स की एंट्री! स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप कोरोना के बाद अब दुनियां भर में मंकीपॉक्स को लेकर दहशत फैली हुई है। इस बीच चिकनपॉक्स के मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दो गांवों में तीन स्कूली बच्चों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है। चिकनपॉक्स के मरीज मिलने की जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरा गांव की जैन बस्ती में दो बच्चों में चिकनपॉक्स की पुष्टि हुई है। एक 12 साल की बच्ची को बुखार और शरीर पर पानीदार दाने हो रहे थे। स्थानीय हेल्थ वर्कर्स को जब इसकी जानकारी लगी तो आसपास के 50 घरों का सर्वे कराया गया है। इस बच्ची के 9 साल के भाई को कुछ दिन पहले चिकन पॉक्स हुआ था। अब उसी की बड़ी बहन को भी यह समस्या हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें आसपास के घराें की निगरानी में जुटीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों बच्चों को सभी टीके लग चुके हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने जिन्ना को साहब कहा मंदसौर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जिन्ना प्रेम छलक उठा है। शुक्रवार को महंगाई पर प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री ने भाषण में जिन्ना को न सिर्फ आजादी दिलाने वाला बताया, बल्कि उन्हें जिन्ना साहब करके भी संबोधित किया। भाजपा ने पलटवार करते हुए जिन्ना को देश के टुकड़े करने वाला बताया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा- आजादी हमारे पुरखों ने दिलाई... महात्मा गांधी, नेहरूजी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाषचंद्र, आजाद और जिन्ना साहब... और यह पट्ठा आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड जबलपुर में सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इंद्रा आवास कॉलोनी रांझी निवासी रामधार प्रजापति सेना से रिटायर होने के बाद बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। एक दिन पहले उनका पत्नी से विवाद हुआ था। भोपाल में 15 जून के बाद दस्तक देगा मानसून मानसून केरल की दहलीज पर पहुंच चुका है। भोपाल में 15 जून के बाद दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार दोनों ब्रांच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के जरिए मानसून दो तरफ से प्रदेश में एंट्री ले सकता है।