Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-May-2022

MP में शिवराज से नाराज हुए ब्राह्मण मंत्री! छोड़ा मंच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच रिश्तों में तल्खी चल रही है। इसकी बानगी एकबार फिर CM हाउस में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में देखने को मिली है ।कार्यक्रम में गृहमंत्री को बोलने का मौका नहीं मिला। वहीं कार्यक्रम के अंत में जब CM का भाषण खत्म हुआ, तो गृहमंत्री ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें CM के करीब कर चुपचाप जाने लगे। मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर वे मंच छोड़कर चले गए। जिस समय गृहमंत्री ने मंच छोड़ा, तब पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग समाजों के अध्यक्ष CM शिवराज का सम्मान कर रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी जब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच रिश्तों में तल्खी नजर आई हो। तीन महीने पहले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में CM के कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी नहीं होने से गृहमंत्री नाराज दिखे थे। तब वह मंच के सामने ही कुर्सी लगाकर बैठ गए थे। उन्हें मनाकर मंच पर लाया गया था। शादी में डांस करते-करते बुजुर्ग की मौत आलीराजपुर में एक बुजुर्ग की डांस करते-करते मौत हो गई। एक शादी समारोह में बुजुर्ग डांस कर रहे थे। अचानक वो जमीन पर गिर गए। लोगों को लगा धूप के कारण बेहोश हो गए हैं। बुजुर्ग को होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनमें कोई हलचल नहीं हुई। बुजुर्ग के डांस करते-करते जमीन पर गिरने का वीडियो भी सामने आया है। भोपाल के ऐशबाग में बनेगा ओवरब्रिज राजधानी भोपाल के ऐशबाग में 17.37 करोड़ रुपए से फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। इसकी लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई साढ़े 8 मीटर रहेगी। ब्रिज के लिए भूमिपूजन शनिवार शाम को होगा। इसके 18 महीने के भीतर ब्रिज बनकर तैयार होगा और हर रोज एक लाख लोगों को फायदा होगा।