Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-May-2022

MP में BJP नेता ने की मुसलमान समझकर जैन की हत्या मध्य प्रदेश के नीमच में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. नीमच में एक आदमी को मुसलमान समझ कर कुछ लोगों ने मार डाला. मारे गए शख्स का नाम भंवरलाल जैन है. कुछ लोगों ने भंवर लाल जैन को न सिर्फ मारा बल्कि पिटाई का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीटने वाले आरोपी उससे पूछ रहे हैं कि क्या तुम मुसलमान हो. पिटाई के दूसरे रोज भंवरलाल ने दम तोड़ दिया इस मामले में पुलिस ने एक बीजेपी नेता और उसके साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पदाधिकारियों के सामने वीडी शर्मा का प्रेजेंटेशन आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर में चल रही है। तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा जयपुर पहुंचे हैं। मंथन के दौरान वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच मध्यप्रदेश बीजेपी के कामकाज की दी जानकारी। मध्यप्रदेश भाजपा को कामकाज के लिहाज से माना गया देश में अग्रणी माना गया है। इसमें मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना और बूथ डिजिटलाइजेशन के काम को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सराहा गया। अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही - सिंधिया युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पहली बार खुले मंच से खुद के बुढ़ापे की तरफ जाने की बात कह डाली। अशोकनगर के तुलसी पार्क परिसर में 42.23 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मैं भी अब बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं। अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। टीका लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत भोपाल के टीलाजमालपुरा इलाके में टीका लगवाने के बाद 3 महीने के मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने टीका लगाने वाले आंगनवाड़ी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कबीटपुर, टीलाजमालपुरा में रहने वाले फैजल खान ने तीन महीने के बेटे जुल्फिकार का गुरुवार को आंगनवाडी़ केन्द्र में टीका लगवाया था। कृषि मंडी में प्याज 50 पैसे प्रति किलो में नीलाम रतलाम की सैलाना कृषि मंडी में प्याज 50 पैसे प्रति किलो में नीलाम हुआ है. कम भाव से नाराज किसान प्याज लेकर वापस लौट गए. किसानों का कहना है कि अगर 50 पैसे प्रति किलो के अंदर अगर प्याज यहां मंडी में नीलाम हो रहा है तो हमें भारी नुकसान हो रहा है. इससे लागत निकलना तो दूर की बात है ट्रैक्टर ट्रॉली का डीजल का खर्चा भी नहीं निकल रहा है. ऐसे में यहां पर प्याज नीलाम करने से अच्छा है कि हम अपने मवेशियों को प्याज खिला दें या खराब होने दें.