MP के नीमच में दो समुदाय भिड़े, इलाके में धारा 144 मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। विवाद पुरानी कचहरी इलाके में मौजूद दरगाह के पास हुआ। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में आग भी लगा दी। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। साथ ही उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठियां भी भांजीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच सिटी TI घायल हो गए। पुलिस हत्याकांड में आरोपी का एनकाउंटर गुना पुलिस ने पुलिस हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटू पठान को मंगलवार सुबह हरिपुर के जंगल में ढेर कर दिया। देर रात पुलिस को रुठियाई इलाके में आरोपी की लोकेशन मिली थी, तभी से पुलिस पार्टी उसका पीछा कर रही थी। यह तीसरा एनकाउंटर है। इससे पहले पुलिस ने शहजाद खान को बिदोरिया के जंगल में मार गिराया था। शुक्रवार तड़के 3 बजे पुलिस और शिकारियों में हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसवालों की हत्या कर दी गई थी आइशर गाड़ी ने 7 मेहमानों को रौंद खंडवा के मूंदी में सोमवार रात दहेज लेकर जा रहे आइशर गाड़ी ने 7 मेहमानों को रौंद डाला। हादसे में चाचा, भतीजे और भांजी की मौत हो गई, वहीं अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मूंदी के रुद्र मैरिज गार्डन के बाहर हुआ, जहां राठौर परिवार के घर शादी का फंक्शन चल रहा था। रात सवा दस बजे तक रिसेप्शन में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। गार्डन के सामने मेहमानों की भीड़ थी, तभी मूंदी से सिंधखाल की ओर जा रहे तेज रफ्तार आइशर ट्रक ने लोगों को रौंद दिया। सिर में गोली मारकर लड़की की हत्या ग्वालियर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में लड़की के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, फिर अगली सुबह खुद भी जान दे दी। वारदात सोमवार रात करीब 8 बजे हुई, आरोपी की पहचान गिर्राज कटारे के रूप में हुई है। घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता का पीछा करते हुए आ रहा था।