उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सुव्यवस्थित और नियमानुसार यात्रा संचालन के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारोंधामों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले का बदरी केदार मंदिर समिति ने स्वागत किया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फैसला जनहित में लिया गया फैसला है. मंदिर समिति इस फैसले का स्वागत करती है साथ ही आदेश मिलने के बाद धामों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। आज बुध पूर्णिमा का पर्व है इस मौके पर गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीङ उमङ रही है। सुबह तड़के से ही हर की पौङी पर श्रद्धालुओं की भारी भीङ स्नान के लिए जुटनी शुरू हो गई थी। देश भर से आये लाखों श्रद्धालु हर की पौङी पर गंगा में आस्था की ङुबकी लगाकर पुण्य की कामना कर रहे हैं। माना जाता है कि बुध पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से हजारों गुना अधिक पुण्य फल मिलता है। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी रिटायर हो रहे हैं और उनकी भी सीट खाली हो रही है जिसका चुनाव होना है। उत्तराखंड में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की इस एक सीट के लिए बीजेपी ने कवायद तेज़ कर दी है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा अब दो दिन बाद दावेदारों का पैनल तय करेगी। गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जिन्स को लेकर दिया बयान, कहा ऐसे संस्कृति नहीं बचेगी पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जिन्स को लेकर बयान दिया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वें अभी भी अपने इस बयान को लेकर गर्व महसूस करते हैं। और लाखों लोगों ने भी उनके इस बयान को स्वीकारा है। दरअसल श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित इसकॉन के एक धार्मिक कार्यक्रम में गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहॉ जनता को संबोधित करते हुये तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जींस को लेकर अपनी राय सबके सामने रख दिया। पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में मामूली विवाद में हुए कैम्प कर्मचारी यशवन्त सिंह नेगी हत्याकांड में फरार चल रहे,तीन आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने बताया कि अजय चौहान,अभिषेक और नवदीप द्वारा कैंप कर्मचारी यशपाल सिंह नेगी उम्र बाईस वर्ष की चाकू मारकर हत्या करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था,इस संबंध में प्रभावी सुराग मिलने पर नामजद अभियुक्त अजय चौहान उर्फ अज्जू को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।