MP में दलित की बारात रोकी, शादी का टेंट उखाड़ा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे दलित की बारात रोकी, शादी का टेंट उखाड़ा मध्यप्रदेश के राजगढ़ के पिपलिया कला गांव में दबंगों ने दलित की बेटी की बारात को नहीं आने दिया। आरोपियों ने शादी का टेंट उखाड़ फेंका। जब पुलिस के साथ बारात गांव में पहुंची तो पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े। इसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। SP और कलेक्टर भी रात में पहुंचे। यह वही गांव है, जहां कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा की थी। CM को यहां आदिवासी महिला ने शबरी की तरह बेर खिलाए थे। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यही वजह है कि सत्ताधारी भाजपा ने भी स्थानीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके लिए सरकार आगामी 17 मई को मिशन नगरोदय की शुरुआत करेगी. साथ ही सीएम आम जनता को कई बड़ी सौगातें देंगे. भोपाल में धर्मांतरण कराए जाने का मामला भोपाल में धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। बैरागढ़ के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में हिंदू युवक-युवतियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने यहां से बाप-बेटी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्कूल संचालक फरार हो गया। मध्यप्रदेश में राहत मिलने की उम्मीद मध्यप्रदेश में राहत मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 के बाद गर्मी के तेवर नरम पड़ेंगे। 18 मई से 22 मई तक बादल छाने से कहीं-कहीं बारिश होगी।