Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-May-2022

मुख्यमंत्री मंत्री ने लिया भदराज देवता का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी के प्राचीन मंदिर भादराज देवता पहुंचे जहां उन्होंने भदराज देवता का आशीर्वाद लिया और उप चुनाव के बाद फिर से यहां आने की बात कही बताते चलें कि भद्राज देवता के मंदिर में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है मसूरी से सटे भदराज मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं इस मंदिर की अपनी अलग पहचान है और स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दूर से लोग यहां आकर भगवान भदराज का आशीर्वाद लेते हैं देवभूमि उत्तराखंड में एक और मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा रखी गई । देहरादून स्थित ऋषिकेश के आईडीपीएल में श्री महाशक्ति दुर्गा मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान के साथ किया गया । उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के कई जगहों से बड़ी सख्या में कायस्थ समाज के लोगों की उपस्थिति में पूजा पाठ हवन के बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया । इस पावन अवसर पर कबीर चौरा आश्रम के मुख्य कर्ताधर्ता और संरक्षक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महंत कपिल मुनि महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना की । एक महिला के साथ एक बाबा ने लगातार 9 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा महिला का कहना है कि बाबा परमानंद पुरी ने लगातार 9 सालों से रेप करते हुए 1 बच्ची पैदा किया उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबा बाबा ने अपना आर्थिक लाभ लेने के लिए उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर मानसिंह और राकेश मोहन गुप्ता के साथ मेरा बलात्कार करवाया महिला का यह भी कहना है कि बाबा उसे भूत और चुड़ैलों का डर दिखाकर बिना कपड़ों के रखता था तथा उसके बच्ची पर भी बुरी नजर डालता था महिला को मारना पीटना बाबा की आम बातें हो गई थी जब महिला ने देखा कि बाबा उसकी बच्ची पर नजर डाल रहा है तब महिला ने विवश होकर शासन और प्रशासन में गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है उत्तराखंड के चार धामों में लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं जिसको लेकर विपक्ष हमेशा धामी सरकार को घेरता नजर आया है वही बात करें तो यमुनोत्री निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने बताया कि चार धाम में जो मौतें हुई है वृद्धावस्था आयु के लोगों के साथ हुई है जिनकी उम्र 50 से 60 हैं उन्होंने बताया मौत का कारण बदलते मौसम हाई ब्लड प्रेशर खराब स्वास्थ्य कारण हुई है ..... चार धाम में सरकार ने स्वास्थ्य कैंप भी लगाए हुए हैं। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र के शांतिपुरी के भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली लगने से मौत हो गई। सूत्रों की माने तो खनन को लेकर शुरू हुआ था विवाद,विवाद बढ़ने पर भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की पर गोली चला दी थी। आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में संदीप कार्की को सीएचसी किच्छा लेकर पहुचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ,जिला अस्पताल जाते समय संदीप की मौत हो गई। रुड़की:वनमाफ़िया की तर्ज पर अब अवैध निर्माणकारी भी चलने लगे है। जिस तरह वनमाफ़िया एक दो पेड़ो की परमिशन लेकर दर्जनों पेड़ो पर आरी चला देते है इसी तर्ज पर निर्माण करने वाले लोग भी एक दो कमरे या दुकान का नक्शा बनवाकर उसकी आड़ में बड़ा निर्माण कर देते है, विभाग के सांठगांठ का ये सिलसिला सरकार के राजस्व को चुना तो लगाता ही है साथ ही नियमों को ठेंगा भी दिखाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला रहमतपुर रुड़की मार्ग पर जहा चंद दुकानों का नक्सा बनाकर उसकी आड़ में पीछे बड़ा निर्माण कर दिया गया।