Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-May-2022

बच्चों को चलती ट्रेन से फेंका, खुद भी कूदी उज्जैन में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को चलती ट्रेन से फेंक दिया, इसके बाद खुद भी कूद गई। महिला को वहां तैनात कॉन्स्टेबल ने ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। तीनों सुरक्षित हैं। दरअसल, महिला जल्दबाजी में गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। जैसे ही उसे इस बात का अहसास हुआ, तो उसने बच्चों समेत खुद की जान भी दांव पर लगा दी। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। GRP ने कॉन्स्टेबल महेश कुशवाह को इनाम देने की घोषणा की है। MP में ड्राइवर को जिंदा जलाया आलीराजपुर में एक पिकअप वेन ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई करते हुए पिकअप में आग लगा दी, फिर ड्राइवर को भी उसी आग में फेंक दिया। बुरी तरह झुलसे ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग ड्राइवर से मारपीट करते और वाहन में आग लगाते दिख रहे हैं। MP में भांजे ने कुल्हाड़ी से काटा मामा का गला सीधी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू-टोने के शक में भांजे ने कुल्हाड़ी से अपने मामा का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर सिर हाथ में लेकर खुद पुलिस थाने के लिए रवाना हो गया। रास्ते में उसे इस तरह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। MP में बादल छाए, बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून आ सकता है। मध्यप्रदेश में गर्मी से 15 मई से राहत मिलने लगेगी। 16 मई से प्रदेश के कई इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पीके साहा ने बताया कि अब तापमान के इससे ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान करीब एक से दो डिग्री लुढ़क सकता है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में दिन में बादल रहेंगे, जबकि शाम को राहत भरी बौछारें पड़ सकती हैं। अधिक बारिश होने पर भी तापमान और गिर सकता है।