MP में पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, CM ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग मध्यप्रदेश के गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।जिन पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है उसमें SI राजकुमार जाटव, हवलदार संतराम मीना और सिपाही नीरज भार्गव शामिल हैं घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है। SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है। SP राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। नेता प्रतिपक्ष बोले- गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि गुना की घटना को दुखद bataya है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह पुलिस को ही नहीं छोड़ रहे। गुना की घटना के बाद तो गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। घर के मीटर से चार्ज करने पर पाबंदी है कि लोग अलग से मीटर लें और अपनी गाड़ियां चार्ज करें। विभाग के इस आदेश की खास बात यह है कि इसके तहत तो मीटर लगाया जाएगा, उसका बिल कमर्शियल बिजली की दरों पर होगा। युवती ने तालाब में कूदकर की खुदकुशी छतरपुर में शादी से एक दिन पहले होने वाली दुल्हन ने तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके में शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। नीलू वंशकार की शादी 15 मई को दिनेश के साथ होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं. प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.