राजधानी देहरादून के झगरा स्थित आईआरबी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण और नए निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 2 इकाइयां आईआरबी की स्थापित हैं अब तीसरी इकाई जिला चमोली में स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि झाझरा में एक अच्छा भवन बना है और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संसाधन दुरुस्त करने के सरकार के प्रयास जारी हैं। उदयपुर में कांग्रेस अपना चार दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। इस शिविर में उत्तराखंड से भी कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होने पहुच रहे हैं , कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चिंतन शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हरीश रावत,पूर्व नेताप्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे, चंपावत। ज़िले के पाटी देवीधुर मार्ग पर रात डेढ़ बजे एक आल्टो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें कुल चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 03TA 7566 अल्टो कार हरिद्वार से पाटी वापस आते समय पाटी बाजार से करीब 1.5 किलोमीटर देवीधुरा की ओर असंतुलित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे । गत रात्रि को भारी बारिश के चलते अचानक भागीरथी नदी का जलस्तर बढने से राजकीय इण्टर कॉलेज मनेरी में नदी के बीच टापू पर कुछ मजदूर फंस गये थे, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एस0डी0आर0एफ0 उजेली एवं मनेरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू करते हुये 22 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा गुरुवार देर रात हुई भारी तूफान से तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखण्ड एकेश्वर और पोखड़ा में भारी नुकसान हुआ ।भारी तूफान से तहसील चौबट्टाखाल के पार्किंग में खड़ी तहसीलदार की सरकारी गाड़ी सहित चार प्राइवेट गाड़ियों के ऊपर चीड़ के पेड़ गिर गये। जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी वही कई गांव में ग्रामीणों के मकानों की छत क्षतिग्रस्त हो गयी पूर्व ब्लाक प्रमुख पोखडा पुष्कर जोशी व भाजपा नेता गौरव जोशी ने सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री स्थानीय लोगों को मुआवजा देने की बात की और बताया कि गुरुवार रात भारी तूफान से ग्राम मसमोली व पोखडा गांव में दस से अधिक घर प्रभावित हुये हैं । गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान माल की हानि नहीं हुयी वहीं उन्होंने कहा कि तूफान से अत्यधिक पेड़ भी नष्ट हुये है । चौबट्टाखाल तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि गुरुवार रात को चली आंधी के चलते पार्किंग में खड़ी है एक सरकारी गाड़ी सहित चार प्राइवेट गाड़ियों पर पेड़ गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है वहीं उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र में तूफान के कारण ग्रामीणों की छत को नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक कोई जानमाल की कोई क्षति नही है ।