Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-May-2022

MP सरकार का बड़ा निर्णय मध्यप्रदेश में लोगों की शिकायत और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में अब IAS, IPS, IFS तथा अन्य वर्ग के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नए निर्देश सभी विभागों जारी कर दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर 1 हजार पार मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इस बार 50 रुपए प्रति सिलेंडर रेट बढ़े हैं। राजधानी भोपाल में सिलेंडर की कीमत 1 हजार के पार हो गई है। अब यहां 1005.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। प्रदेश में ग्वालियर, भिंड-मुरैना में सबसे महंगा है। इन शहरों में सिलेंडर के नए रेट करीब 1083.50 रुपए हो गए हैं। प्रदेश के लगभग 46 जिलों में रेट 1 हजार रुपए से ज्यादा हो गए हैं। देशभर के किन्नरों का सम्मेलन इंदौर में किन्नर समुदाय का 7 दिनी अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन शुरू हुआ। इस आयोजन की शुरूआत शुक्रवार को जुलूस के साथ की गई। ये जुलूस नंदलालपुरा से बैंडबाजों के साथ निकाला गया। जिसमें किन्नरों ने जमकर डांस किया। इस सम्मेलन में देशभर से किन्नर शामिल होने आए हैं। सम्मेलन में किन्नर समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी अस्पताल में तंत्र-मंत्र से इलाज मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल में तंत्र-मंत्र से इलाज करने का मामला सामने आया है। ये घटना शुक्रवार रात अशोकनगर के लखेरी बसारती गांव में हुई। जहां भर्ती एक महिला मरीज के इलाज के लिए उसके परिजन एक तांत्रिक को ले आए। तांत्रिक वार्ड में पलंग पर लेटी महिला को आधी रात को उठाता है और नीचे बैठने को कहता है। महिला के नीचे बैठते ही वो पानी की बोतल लेकर उसके सामने बैठ जाता है, वहीं दूसरा शख्स महिला के बाल पकड़कर खड़ा हो जाता है। इसके बाद तांत्रिक कुछ बुदबुदाते हुए बोतल में भरे पानी को हाथ में लेकर महिला पर फेंकने लगता है। वो करीब एक घंटे तक इसी तरह महिला के इलाज का ड्रामा करता रहा, फिर वहां से चला गया। वार्ड में भर्ती मरीज यह सब देखते रहे, अस्पताल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो परिवार वाले विवाद करने लगे।