देर रात एक दो मंजिला इमारत में लगी आग मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना रिंगरोड पर स्थित स्वर्ण कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। कुछ जिंदा जले हैं और कुछ का दम घुट गया। कितने जिंदा जले और कितनों का दम घुटा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में भी आग थी। लोगों को भागने की जगह नहीं मिली तो गैलरी से कूदकर जान बचाई। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने 9 लोगों को इस अग्निकांड से रेस्क्यू भी किया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड वाली बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने बताया कि हालात बहुत भयानक थे। आज का पता चला तो डायल 100 और फायर ब्रिगेड को तीन-चार बार कॉल किए। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड करीब 45 मिनट बाद फायर पहुंची। ग्वालियर-चंबल अंचल में अभी से राजनीति गर्म प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर-चंबल अंचल में अभी से राजनीति गर्म होती जा रही है। कांग्रेस और सिंधिया के बीच बयानबाजी की लड़ाई अब पोस्टर पर आ गई है। कांग्रेस ने सिंधिया महल जयविलास पैलेस के सामने विवादित पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में सिंधिया, कमलनाथ की पीठ में चाकू घोंप रहे हैं। हालांकि सिंधिया का चेहरा और गले में डला BJP के गमछे को ब्लर किया गया है। गैस सिलेंडर के रेट 1000 रुपए के पार राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट 1000 रुपए के पार हो गए हैं। अब तक 955 रुपए 50 पैसे भाव थे, जो अब 1005 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। दो महीने बाद रेट बढ़े हैं। प्रबंधक के घर जबलपुर और सागर EOW का छापा जबलपुर और सागर EOW की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ और जोगा गांव गौरीहार में एक साथ छापे मारे। टीम सेवा सहकारी समिति बदौराकला जिला छतरपुर के सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ आय से 6 गुना अधिक संपत्ति मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है। बच्ची से हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा भोपाल में 13 साल की बच्ची से हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर की इस नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन के ब्रिज के नीचे 4 दरिंदों ने रेप किया था। इसके बाद पुलिस की नजरों से बचाने के लिए दरिंदों ने उसे स्टेशन के आसपास की बस्ती में सुनसान जगह रखा। यह खुलासा खुद गैंगरेप पीड़िता ने वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, ललितपुर के काउंसलर को दिए बयान में किया है। इस दौरान मौजूद रहे काउंसलर ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को भोपाल में रेलवे स्टेशन के आसपास रखा था।