Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-May-2022

मध्यप्रदेश के उज्जैन के इंगोरिया में एक युवक डीजे पर डांस करते-करते अचानक बेहोश हो गया। फिर उसको होश ही नहीं आया। पुलिस ​​​​ने बताया कि उज्जैन के पास ग्राम अम्बोदिया डेम निवासी 18 वर्षीय लाल सिंह पिता विक्रम सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में मक्सी रोड स्थित ताजपुर आया था। गुरुवार को दिन में विजय की बारात गांव में निकल रही थी। रात 12:30 बजे लालसिंह दोस्तों के साथ डीजे के पीछे डांस करने लगा। उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लालसिंह ने एक जगह पानी पीया। फिर डांस शुरू कर दिया। डीजे की आवाज तेज थी और सभी दोस्त डीजे में लगे स्पीकर के ठीक पीछे ही नाच रहे थे। इस बीच लालसिंह अचानक बेहोश होकर गिर गया। दोस्त पुरण सिंह उसे तुरंत ताजपुर में डॉक्टर के पास ले गए। यहां से उसे उज्जैन रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि युवक की बारात में नाचते समय मौत हो गई है।