Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-May-2022

MP में चौथी लहर का खतरा! मध्यप्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर डराया है। 15 दिन में कोरोना के एक्टिव केस तेजी से बढ़ गए हैं। 20 अप्रैल को प्रदेश में मात्र 45 एक्टिव केस थे। 5 मई को बढ़कर इनकी संख्या 216 पर पहुंच गई। इनमें सबसे ज्यादा 53 केस इंदौर में हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल में 42 एक्टिव केस हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक 4250 की जांच रिपोर्ट में 1823 केस वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOS) के हैं। कांग्रेसी नेताओं का विरोध,खूब खरी-खोटी सुनाईं खरगोन में कर्फ्यू हटने के बाद गुरुवार को दंगा प्रभावितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने कांग्रेसी नेताओं का विरोध कर खूब खरी-खोटी सुनाईं. खरगोन में विरोध देखकर सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक, विजयलक्ष्मी साधो, बाला बच्चन के डेलिगेशन को खरगोन से उल्टे पांव लौटना पड़ा. प्रदेश की टीम के साथ भीकनगांव विधायक झुमा सोलंकी और क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी भी शामिल थे. शुक्रवार से हॉकी का 'महाकुंभ' शुरू राजधानी भोपाल में शुक्रवार से हॉकी का 'महाकुंभ' शुरू हो गया। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 17 मई तक हॉकी स्टिक का जादू बिखरेगा। 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैम्पियनशिप में कुल 27 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। पहला मैच कर्नाटका और अरुणाचल स्टेट के बीच सुबह खेला गया। जिसमें कर्नाटका की टीम ने अरुणाचल स्टेट की टीम को 10-0 से करारी शिकस्त दी। चैम्पियनशिप में कुल 41 मैच होंगे। शादी से लौट रहे एक वेटर की हत्या जबलपुर में शादी समारोह से लौट रहे एक वेटर की हत्या कर दी गई। वारदात सुबह पांच बजे की है। चूल्हा गोलाई नारायणपुर निवासी राहुल चौधरी शादी समारोह में साथियों के साथ काम करने गया था। लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। वेटर का शव बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, भोपाल के निशातपुरा में अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें नजीराबाद बड़री निवासी दीप सिंह गुर्जर घायल हो गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सीधा कराया गया। घायल का इलाज किया जा रहा है।