Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Apr-2022

MP में कुएं में गिरी कार, पिता और पुत्रों की मौत - टाइटल कुएं में गिरी कार, पिता और पुत्रों की मौत मध्यप्रदेश के सागर में गुरुवार देर रात एक कार कुएं में गिर गई। उसमें सवार शिक्षक और उनके दो बेटों की डूबने से मौत हो गई। हादसा रात 9.45 बजे हुआ। मुंडीटोरी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास गोविंदनगर कॉलोनी में 40 वर्षीय शिक्षक हिमांशु तिवारी का परिवार रहता है। हिमांशु गुरुवार की रात बेटे नित्यांशु और धनंजय को कार से घुमाने निकले थे। घर के सामने ही कुछ दूरी पर कुआं है। वापस आए तो कार घर खड़ी करने के लिए रिवर्स कर रहे थे, तभी अचानक कार की स्पीड बढ़ गई और पीछे की तरफ कुएं में जा गिरी। पत्नी मणिप्रभा घर के अंदर थी। हार्डकोर हिंदुत्व एजेंडे के साथ उतरेगी भाजपा प्रदेश के विधानसभा चुनाव मैदान में BJP हार्डकोर हिंदुत्व एजेंडे के साथ उतरेगी। इसका इशारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रदेश BJP के कोर ग्रुप की बैठक में कर दिया। बैठक दिल्ली में गुरुवार को हुई। यह पहला मौका है, जब संघ के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में खरगोन दंगे का मुद्दा भी छाया रहा। इस पर तय हुआ कि दंगाइयों पर उत्तर प्रदेश की तरह कार्रवाई की जाए। यानी मिशन 2023 का एजेंडा हार्डकोर हिंदुत्व होगा। सीएम शिवराज ने गोविंद सिंह को दी बधाई कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह को इसके इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर गोविंद सिंह को शुभकामनाएं दी. पुलिस सिस्टम में महिलाओं का शोषण मध्यप्रदेश पुलिस में एडीजी अनुराधा शंकर सिंह ने महिला पुलिस के हक में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सिस्टम में एक्सप्लॉइटेशन (शोषण) होता है। आज से 6-7 साल पहले मंत्रालय भवन में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं थे। इतने साल बाद भी कुछ नहीं बदला। कुछ दिन पहले मैं वल्लभ भवन पहुंची, तो देखा कि 2019 में बने नए भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय के पास महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं है। क्या महिलाओं को टॉयलेट करने का अधिकार नहीं है? ADG अनुराधा शंकर ने पुलिस मुख्यालय ( पीएचक्यू) में गुरुवार को वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप 'उड़ान' में शामिल हुईं। इसमें एडीजी से आरक्षक स्‍तर तक की 100 से अधिक महिला अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थीं।