Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Apr-2022

हनुमान जयंती के अवसर पर चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली में बड़ी संख्या में भक्तों का ताता दिनभर लगा रह। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली में पहुंचकर पूजा अर्चना की ,इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा चमत्कारी हनुमान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए हनुमान जयंती की बधाई दी और मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की, साथ ही कमल नाथ ने मंदिर निर्माण और विकास कार्यों को लेकर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया,इस अवसर पर विधायक विजय चौरे प्रमुखता से उपस्थित थे, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज दातारकर के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया।