Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Apr-2022

भिंड के लहार में चल रही भागवत कथा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बानी हुई है। दरअसल लहार से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के यहा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक द्वारा आयोजित भागवत कथा में भाजपा के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया,नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर,मथुरा प्रसाद महंत पूर्व विधायक लहार सहित कई भाजपा नेता भागवत कथा के मंच पर रहे। वही कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश ,छत्तीसगढ़ बिधानसभा उपाध्यक्ष भी कथा में शामिल हुए। कांग्रेस के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेताओं का भागवत कथा में शामिल होना मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ नया होने का संकेत दे रहा है।