Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Apr-2022

मध्यप्रदेश के सागर में मांगों को लेकर 40 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी गई। कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सागर में पिछले 40 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भीषण गर्मी में तीन मढ़िया तिराहे पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी हैं। धरने के दौरान ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शाहनाज बानो निवासी लाजपतपुरा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शाहनाज बानो ने दमतोड़ दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनते ही धरना स्थल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं में रोष व्याप्त है। सागर में शिवराज सरकार के 3 कैविनेट मंत्री है फिर भी हड़ताल पर बैठी ऑगनवाडी कार्यकर्ताओ की कोई भी सुनने कोई नहीं आया।