Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Apr-2022

बैशाखी स्नान पर्व और कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर होने वाले सद्भावना सम्मेलन में आने वाले उनके अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए दो दिन के लिए शहर में यातायात प्लान लागू किया गया है। हरिद्वार शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 12 बजे और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सरोवर नगरी नैनीताल के अरोमा होटल जाने वाले मार्ग पर लगभग आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों पर देर रात आरी चला दी। जिससे क्षेत्र वासियों में काफी रोष व्याप्त है। जिसके चलते नगर पालिका सभासद मनोज जगाती ने शीघ्र पेड़ों पर आरी चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो मनोज जगाती ने 72 घण्टे का समय वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासन को दिया है। वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगे। उत्तराखंड के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डोईवाला शुगर मिल का औचक निरीक्षण करते हुए मिल की स्थिति का जायजा लिया। अचानक मिल में पहुंचे गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा ने मील की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और साथ ही गन्ना किसानों और मिल के कर्मचारियों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर सहकारी किसान समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को मील में आ रही तमाम तरह की परेशानियों को बताते हुए उनके निराकरण की मांग की हाल ही में उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एव उपनेता प्रतिपक्ष के चयन के बाद से कांग्रेस पार्टी के अंदर ही अंदर एक घमासान देखने को मिल रहा है जिसके बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखने को नजर आ रहा है इसी के संदर्भ में आज प्रदेश प्रवक्ता आर.पी रतूड़ी ने कहा की भले ही इस बार पदाधिकारियों का चयन कुमाऊँ मंडल से हुआ हो लेकिन इससे पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष एव नेता प्रतिपक्ष गढ़वाल मंडल से ही रहे थे भाजपा मुख्याला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने कहा पूरे देश के अंदर 6 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाडा मनाया जा रहा है और साथ ही भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी का जन्म ही बलिदानों से हुआ है और भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य यही है कि अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति भी देश के और नागरिकों की तरह विकसित हो