Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Apr-2022

PM आवास पर चला शिवराज का बुलडोजर मध्य-प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा हुई थी और हिंसा के बाद सरकार आरोपियों पर बुल्डोजर कार्रवाई कर रही है। जिसमे कई लोगों के मकान और दुकान तोड़े जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह मकान अतिक्रमण करके बने हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक मकान पर भी कार्रवाई की गई और उसे ढहा दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार घिरी हुई है. शिवराज पर दर्ज हो FIR - दिग्विजय पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रदेश में कई जगह FIR दर्ज की गई हैं। उन पर ये मामले भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में दर्ज किए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक फोटो शेयर किया था जिसमें एक शख्स मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लगाते दिख रहा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. दिगविजय ने शिवराज के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फेब्रिकेटेड वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट करने पर मामला दर्ज करने की मांग की है। खरगोन में तीसरे दिन भी कर्फ्यू में छूट नहीं खरगोन में तीसरे दिन भी कर्फ्यू में छूट नहीं दी गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कर्फ्यू में छूट को लेकर अलग से जानकारी दी जाएगी। दंगे होने के बाद से खरगोन शहर में कर्फ्यू है। लोगों को दूध जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भी छूट नहीं दी गई है। राजस्व विभाग में पटवारियों के 5,204 नए पद शिवराज सरकार ने राजस्व विभाग के लिए पटवारियों के 5,204 नए पद बढ़ाने की घोषणा की है। यानी अब कुल पद 24,224 हो जाएंगे। नई भर्तियां तीन साल के भीतर होंगी। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में इसे इलेक्शन से जोड़कर भी देखा जा रहा है भोपाल में एक बार फिर टाइगर और तेंदुए के मूवमेंट राजधानी भोपाल में एक बार फिर टाइगर और तेंदुए के मूवमेंट से दहशत है। भूमि एवं जल प्रबंध संस्थान वाल्मी की पहाड़ी और आसपास के एरिए में पिछले 5 दिन से मूवमेंट देखने में आया है। एक गाय के शिकार की कोशिश भी की है। इसके चलते वन विभाग सर्चिंग कर रहा है। वाल्मी समेत आसपास के कुछ स्पॉट पर लगे कैमरों की मदद से जानवर की पहचान की जा रही है।