Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Apr-2022

देश में बड़ा हादसा, फैक्टरी में जबर्दस्त धमाका गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। इसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब तीन बजे हुई। भरूच SP लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया। लॉकडाउन से परेशान हुई जनता, भीड़ ने खाना लूटा चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में अब तक के सबसे बड़े कोरोना विस्फोट के कारण सख्त लॉकडाउन लागू है। करीब 7 दिन से लॉकडाउन के कारण सामान की कमी से जूझ रही शहर की 2.60 करोड़ की आबादी का सब्र शुक्रवार रात को टूट गया। बड़ी संख्या में लोग लॉकडाउन के आदेशों को तोड़कर सड़कों पर उतर गए। उन्होंने सप्लाई पाइंट पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए रखे गए फूड बॉक्स लूट लिए। कीव कब्जाएगा पुतिन का सबसे खतरनाक जनरल यूक्रेन में 44 दिन बाद भी युद्ध का परिणाम तय नहीं होने से नाराज रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूक्रेनी राजधानी कीव पर कब्जे की जिम्मेदारी पुतिन ने अपने सबसे खतरनाक जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को सौंपी है। छात्रों के बीच हिंसक झड़प जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार देर शाम लेफ्ट और राइट विंग (ABVP) के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 60 से ज्यादा छात्र जख्मी बताजा रहे हैं. हंगामा राम नवमी और नॉन वेज खाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद कावेरी हॉस्टल की मेस में मारपीट हुई. पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 9.30 पर सेंसेक्स 384.66 (0.65%) पॉइंट की गिरावट के साथ 59,062.52 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 95.80 (0.54%) अंक फिसला, यह 17,688.55 पर कारोबार कर रहा है।