MP में जय श्रीराम कहने पर पीटा, BJP विधायक ने जताई आपत्ति भोपाल में BJP विधायक की फेसबुक पोस्ट के कमेंट में जय श्रीराम लिखने पर मुस्लिम शख्स को उसके समुदाय के लोगों ने पीट दिया। साथ ही उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। घटना कोकता में रहने वाले मुनव्वर अंसारी के साथ हुई। मुनव्वर पेशे से कारपेंटर है। उसका कहना है कि वह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक है। विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम के कमेंट और लाइक करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फेसबुक पोस्ट में जय श्रीराम कमेंट करने वाले मुस्लिम शख्स की पिटाई के मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी आपत्ती जताई है. आनंद राय को 50 हजार के मुचलके पर जमानत व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें दो दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तारी किया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच उन्हें भोपाल लाई। डॉ. राय के खिलाफ शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल करने के मामले में अजाक थाने में केस दर्ज कराया गया था। महिला कांग्रेस ने मोदी पर कसा तंज रीवा शहर में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय के नेतृत्व में सिर पर LPG गैस सिलेंडर रखकर एक दर्जन महिलाओं का समूह मां कालिका महारानी के मंदिर रानी तालाब परिसर पहुंचा। जहां महिला कांग्रेस ने मोदी पर तंज कसा। UIT कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट भोपाल में मैनिट के बाद अब राजीव गांधी प्रौद्योगिक यूनिवर्सिटी (RGPV) के UIT कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट और रैगिंग लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्रों ने लिखित शिकायत की है। दोनों तरफ से सेकंड ईयर के छात्रों ने ही शिकायत की है।