Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Apr-2022

शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत आने वाले मछावली गांव में जन्मदिन के कार्यक्रम मे हर्ष फायर किए जा रहे थे, इसी दौरान दो दोस्तो में आपस में हर्ष फायर किए जाने वाले कट्टे की छीना-छपटी होने‎ लगी और गलती से कट्टे का ट्रेगर दब गया,जिससे गोली चल गई यह गोली 12 साल के बच्चे में जा धंसी,जिससे वह गंभीर घायल हो गया उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। फरियादी माया शिव उम्र 40 साल पुत्र‎ इमरतलाल परिहार निवासी ग्राम‎ दबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से‎ 1 बजे भगवत लोधी के नाती का‎ जन्मदिन था। आरकेस्ट्रा कार्यक्रम‎ के दौरान मछावली गांव से आए‎ रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी‎ बच्चे का पलना लेकर आए थे।‎ कार्यक्रम में दोनों नाचने लगे, तभी‎ लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना छपटी‎ हुई और कट्टे का ट्रेगर दब गया।‎ कट्‌टा चलने से सामने बैठे 12‎ साल के बेटे उमाशंकर परिहार की‎ दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता‎ माया शिव ने बताया कि नेमसिंह‎ लोधी के संग बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर‎ ने रेफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा‎ 308 ताहि 3(2)(व्हीए) एससी‎ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎